संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में भारी बारिश के चलते हो रही तबाही थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जगह-जगह भूस्खलन क़ई घटनाओं के साथ ही बादल फटने की घटनाएं लगातार प्रदेश में हो रही हैं। भारी बारिश के बीच शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने की घटना हुई हैं।
यहां बादल फटने से आई बाढ़ के चलते एक स्कूल, दो मकान समेत 17 भेड़ बकरियां व एक गाय बह गई हैं। बादल फटने की घटना से गांव में दहशत का माहौल। ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। भारी बारिश से रामपुर उपमंडल के नैनी और कुन्नी में भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई हैं।
