बीबीएन : जगत सिंह – बरोटीवाला के तहत बालद नदी में पुलिस ने अवैध खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बालद नदी में अवैध खनन किया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर भेजी और मौका से अवैध खनन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पुलिस ने मौके से पकड़ा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।
इस बारे में थाना प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि एसपी बद्दी की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि क्षेत्र में जहां जहां अवैध खनन और अवैध कारोबार हो रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए । मौके से पुलिस ने चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है और उनके चालान काट दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।
