बीबीएन :जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारी श्याम लाल ने क्षेत्र के सभी स्क्रैप डीलर के साथ एक बैठक की ।बैठक के दौरान स्क्रैप डीलरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
बैठक के दौरान जहां स्क्रैप डीलरों को चोरी की घटनाएं रोकने के लिए उनकी अहम भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया ।वहीं थाना प्रभारी श्याम लाल ने स्क्रैप डीलरों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देकर कहा है कि कोई भी कबाड़ से संबंधित सामान खरीदना या बेचना है तो उससे संबंधित दस्तावेज अपने पास रखें और एक प्रॉपर रजिस्टर्ड लगाकर उस व्यक्ति का नाम पता और पूरी डिटेल उसमें लिखें । उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शक हो कि किसी व्यक्ति पर की यह चोरी का सामान बेचने आया है तो तुरंत बरोटीवाला पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे चोरी की घटनाओं में चोरी किए गए सम्मान को पकड़ा जा सके और क्षेत्र में लोग बेखौफ तरीके से अपने घरों में सुरक्षित रह सके ।
