बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – जिले की सीमेंट नगरी बरमाणा में सीमेंट ढुलाई का कार्य कर रही एसिया की सबसे बड़ी परिवहन सहकारी सभा बीडीटीएस का गतिरोध शुक्रवार को क्रमिक भूख हड़ताल में तबदील हो गया है। बीडीटीएस के सभाहाल में बीडीटीएस के दोनों गुटों ने अपने हकों के लिए एकता का प्रदर्शन करते हुए एसीसी प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। अब इस लड़ाई को और तेज करने के लिए दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन बागा के पदधिकारियों व भूतपूर्व सैनिक यूनियन बरमाणा भी बीडीटीएस के साथ सयुंक्त रूप से इस संघर्ष में सम्मिलित हुई ।
गौर रहे कि आज बीडीटीएस की 21 सदस्य की कार्यकारिणी व ट्रक ऑपरेटरों ने पुकार हाल में सामूहिक फैसला लिया कि जब तक एसीसी प्रबंधन मांगों को पूरा नहीं करता है तब तक ऑपरेटरों का एसीसी प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। शुक्रवार को एसीसी सीमेंट कि ढुलाई कर रही बीडीटीएस के दोनों गुटों ने सीमेंट और क्लिंकर की डिमांड न दिए जाने के चलते सामूहिक क्रमिक भूख हड़ताल कर दी है। बरमाना में सैकड़ों बीडीटीएस सभा सदस्यों ने मांगों को लेकर रोष रैली लेकर जैसे ही पुकार हाल से एसीसी फैक्ट्री के गेट के पास पहुंचे तो एसीसी प्रबंधन ने मुख्य गेट पर ताला जड़ हुआ था।
जिसके चलते सैकड़ों ऑपरेटर गेट के सामने ही बैठ गए जिस कारण मुख्य सड़क पर आवाजाही में भी दिक्कत रही I ऑपरेटर में इस मामले को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई की एसीसी सीमेंट प्रबंधन जानबूझकर ऑपरेटरों को भड़काने का प्रयास कर रहा हैI लेकिन ऑपरेटर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के रवैए को देखते हुए अब क्रमिक भूख हड़ताल पर उतरना पड़ा Iप्रतिदिन करोड़ों रुपए का ऑपरेटरों और व्यवसाय से जुड़े हुए अन्य लोगों का नुकसान हो रहा है ।9 दिनों से चल रही हड़ताल के कारण हजारों मेट्रिक टन सीमेंट व क्लिंकर का ढलान ठप होने से सीमेंट फैक्ट्री को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है I
बताते चले कि एसीसी प्रबंधन के साथ मैनेजमेंट बीडीटीएस के साथ मांगों को लेकर वार्ता विफल रही है। सदस्यों से मिली जानकारी मुताबिक वार्षिक 36 लाख मीट्रिक टन सीमेंट व क्लिंकर एसीसी प्रबंधन देने पर अड़ा है जबकि सभा प्रबंधन 36 लाख मैट्रिक सीमेंट के अलावा अलग से क्लिंकर की बात कर रहा है I हालांकि प्रशासन द्वारा भी मांगों को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक कोई हल दिखता नहीं आ रहा है। बीडीटीएस प्रधान जित राम गौतम ने बताया कि एसीसी द्वारा 15000 मीट्रिक टन सीमेंट / क्लिंकर जिसमें 13000 मीट्रिक टन सीमेंट व दो हजार मीट्रिक टन क्लिंकर की डिमांड देने का अनुबंध हुआ था । बावजूद इसके एसीसी उससे आधे से भी कम डिमांड सभा को प्रदान कर रही है तथा इसमें भी लंबी दूरी की सारी डिमांड जो सभा को प्राप्त होती थी , वह नाम मात्र सभा को दी जा रही है।
आक्रोशित ट्रक ऑपरेटर्स ने एसीसी कंपनी प्रबंधन को कोसते हुए कहा कि कंपनी धीरे धीरे उनके काम को छीनकर बाहारी पार्टियों को दे रही है जोकि की सीधे तौर पर बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटर्स और उनके परिवार का निवाला तक छीनने पर उतारू है ।उन्होंने कहा कि एसीसी प्रबंधन की मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
