संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 22 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक भारी बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं। वहीं प्रदेश में मौसम 19 जनवरी से एक बार फिर करवट लेगा। 19 जनवरी से प्रदेश के ऊंचाई व मध्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं, जबकि 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पूरे प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई हैं।
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा जबकि बुधवार को प्रदेश के कुछेक स्थानों पर ही मौसम खराब रहेगा जबकि वीरवार से प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम साफ बना रहेगा लेकिन 19 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा और ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना इस दौरान रहेगी। उन्होंने कहा कि 22 से 25 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावशाली सक्रिय हो रहा हैं,जिससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है जबकि कई हिस्सों में भारी बर्फबारी की भी आशंका हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसंबर माह में इस बार काफी कम बर्फबारी हुई हैं। केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फ गिरी हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी काफी कम रिकॉर्ड की गई हैं, लेकिन आगामी सप्ताह भर मौसम खराब रहने वाला जिससे अधिकतर हिस्सों में बारिश बर्फ़बारी की संभावना हैं
