By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू, 75 करोड़ की राशि स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू, 75 करोड़ की राशि स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री
himachalNews

चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू, 75 करोड़ की राशि स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/27 at 8:13 PM
Share
ऊना, राकेश-:मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला में आयोजित जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में भाग लेते हुए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिले में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्ट्स को गति देने और तय समयसीमा में पूरा करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ शीघ्र पूरे किए जाएं।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विधिवत शिलान्यास कर भव्य रूप से मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। मंदिर परिसर के विकास और अन्य संबंधित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त (डीसी) को अधिकृत किया गया है, ताकि परियोजना समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में स्थापित हो रहे बल्क ड्रग पार्क पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि परियोजना से संबंधित आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। बल्क ड्रग पार्क के स्थापित होने से दवाइयों के कच्चे माल का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होगा, जिससे दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इसके अतिरिक्त बैठक में पेयजल योजनाओं, सड़क संपर्कता और पुल निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सड़क और पुल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके.
TAGGED: Chintpurni Beautification work of Chintpurni temple
Chandrika February 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में 93 करोड़ की आधुनिक सीवरेज परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में 93 करोड़ की आधुनिक सीवरेज परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Ago

लगघाटी के गोरुडुग में 14 दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स का शुभारंभ, 20 युवा ले रहे प्रशिक्षण

Ago

हमीरपुर के जौड़े अंब पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Ago

श्री चिंतपूर्णी मंदिर से पवित्र ज्योत लेकर मुंबई रवाना हुए पुजारी रविन्द्र छिन्दा, 3 मार्च को मनाया जाएगा राधे मां का जन्मोत्सव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?