चिंतपूर्णी, विकास शर्मा-:विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर से राधे मां के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पवित्र ज्योत मुंबई के लिए रवाना की गई। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिन्दा ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माता के दरबार से ज्योत प्रज्वलित कर मुंबई के लिए प्रस्थान किया।
बताया गया कि 3 मार्च को राधे मां का जन्मदिवस मुंबई में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।प्रधान पुजारी रविन्द्र छिन्दा ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता चिंतपूर्णी के पावन दरबार से पवित्र ज्योत लेकर जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ज्योत भक्तों की आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। कामना है कि राधे मां का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे और समाज में सुख-शांति और समृद्धि का संचार हो।जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं और भक्त बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक बनाने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
TAGGED:
Chintpurni temple
Chandrika
