By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में 2 दर्जन के करीब लोगों को मधुमक्खियों ने बनाया अपना शिकार… लोगों ने भागकर बचाई जान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > मंडी में 2 दर्जन के करीब लोगों को मधुमक्खियों ने बनाया अपना शिकार… लोगों ने भागकर बचाई जान
Uncategorized

मंडी में 2 दर्जन के करीब लोगों को मधुमक्खियों ने बनाया अपना शिकार… लोगों ने भागकर बचाई जान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/05 at 11:19 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मुंड़न संस्कार के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां पर मौजूद लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मामला जोगिंदर नगर मंडल के लडभड़ोल क्षेत्र का है। इन मधुमक्खियों ने 20 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

लडभड़ोल क्षेत्र में मुंड़न संस्कार में शामिल होने गए थे

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में जंगली मधुमक्खियों ने 20 लोगों पर जंगली ने हमला कर दिया है। यह सभी लोग ओच गांव के साथ लगते कोटलू में मुंडन संस्कार के लिए शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान जंगली मधुमक्खियों के एक झुंड ने इन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने अपनी जान भागकर बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर कॉल की गई जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद सिविल अस्पताल संधोल से 108 एंबुलेंस ओच गांव पहुंची। 18 लोगों का उपचार 108 में तैनात कर्मचारियों द्वारा किया गया। जबकि दो घायलों को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है।

नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में तैनात डॉ अंकुश भारद्वाज ने बताया कि दो महिलाओं सरोज 65 वर्ष व अनुराधा 42 वर्ष को उपचार कर घर भेज दिया गया है। लडभड़ोल क्षेत्र में लगातार रंगडो और जंगली मधुमक्खियों के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी सिमस निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को रंगडो द्वारा घायल कर दिया था। घायलों में ओच निवासी रमेश चंद, सुमित कुमार, तृप्ता देवी, आरती, पूजा, अंकुश, ज्योति देवी, चमना देवी, सुभाष कुमार , सुमन लता, श्रेष्ठा देवी, सुनीता देवी, अनुराधा देवी, चंद्रेश कुमारी , विजय, तनुज , मनोज, लकी, सरोज, व अनुराधा शामिल है । वहीं इस बारे में लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है लोगों को उपचार दिलाया गया है उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TAGGED: Mandi Bees made about 2 dozen people their prey
Chandrika May 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम शिमला में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, जीत की हैट्रिक के बाद लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लगाएगी जीत का चौका
Next Article मनाली के हलाण गांव के मकान में लगी आग, पति पत्नी समेत झुलसे मवेशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?