मंडी/परी शर्मा: सराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एंव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नामाकंन भरने से पहले जंजैहली के कुथाह मैदान में जनसभा को संबोधित किया और चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने जनता से वायदा किया कि सराज विधानसभा क्षेत्र के सम्मान की ये लड़ाई है और इसको जरूर जीतेगें। पहले मैं उम्मीदवार बनकर हर गांव गांव में आता था लेकिन अबकी बार गांव-गांव नहीं आ पाउंगा, मेरे साथी ही जयराम ठाकुर बनकर गांव-गांव जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि अवसर मिलता रहेगा तो पाई पाई चुकता रहूंगा। इस दौरान उन्होंने पांच साल में करवाए गए कार्यो का जिक्र भी किया।
विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पांच-पांच साल के रिवाज को बदला जाएगा और भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे है और अब रिवाज बदलने की शुरूआत सराज से होगी। इस रिवाज को बड़े-बड़े लोग नहीं बदल पाएं।
उन्होंने कहा कि सारे काम बड़े बड़े लोग नहीं करते कभी छोटे लोग भी बड़े-बड़े काम करते है और आगे भी ये कार्य करवाके दिखाएगें। बता दें कि जंजैहली के कुथाह मैदान में आयोजित हुई जनसभा में लोगों का भारी सैलाब उमड़ा। इस दौरान लोगों ने नाटी भी डाली, गाने भी गाए और नारे भी लगाए। महिलाएं भी पीछे नहीं रही।
