विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी में छिन्नमस्तिका जयंती के अवसर पर समूचे दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया हैं । 5 मई को माता श्री छिन्नमस्तिका की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और इसको लेकर पवित्र हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर समारोह का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया हैं। गुरुवार को पुजारी वर्ग ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ शुरू करवाया और इस दौरान मंदिर के आयुक्त एवं डीसी ऊना राघव शर्मा ने हवन में आहुतियां डाली।
मंदिर परिसर में शुरू हुआ हवन यज्ञ 24 घंटे तक लगातार चलने वाला है। इससे पूर्व मंदिर आयुक्त राघव शर्मा ने माता के दरबार पहुंचकर शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने मां छिन्नमस्तिका जयंती समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
