मंडी : धर्मवीर- मंडी जनपद के एक राज्य सहकारी बैंक में कथित तौर पर लाखों रुपए गबन करने का मामला सामने आया है। सराज के जंजैहली मैं स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के एक कर्मचारी पर उपभोक्ताओं के लाखों रुपए निकालने के आरोप लगे हैं। जब लोगों को इस बात का पता चला तो लोग छानबीन करने बैंक पहुंचे।
लगभग 30 से 35 लाख की गड़बड़ी
उपभोक्ताओं ने पाया कि उनके खातों में लाखों रुपए इधर-उधर हुए हैं जिनकी उनके हिसाब किताब में कोई एंट्री ही नहीं है। बैंक की तरफ से जिला बैंक कार्यालय से सुरेंद्र ठाकुर प्रारंभिक छानबीन कर रहे हैं। जरोल गांव के एक उपभोक्ता हंसराज ने बताया उसका लगभग 21 लाख का घोटाला हुआ है। इसी तरह एक उपभोक्ता चतर सिंह 8.5 लाख हैं एक उपभोक्ता ललित कुमार है। इसके लाखों 5 लाख हैं कश्मीर सिंह लगभग 12 लाख रुपए भगतराम लगभग 3 लाख इस तरह बहुत से उपभोक्ताओं की जमा राशि के साथ गड़बड़ की गई है। जिसकी बैंक अपने स्तर पर छानबीन कर रहा है। अभी तक जिन खाता धारकों ने अपने स्तर से खाते से पैसे निकासी की बात कही है यह अपूष्ट जानकरी है।
प्रारंभिक जांच कर रहे अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया यह जो उपरोक्त राशि की जो बात कही इस में अभी अंतर है, हंस राज की राशि 13 लाख रुपये है। जांच पूरी होने के बाद हेड ऑफिस डाटा सैंटर से आनलाइन से ट्रांजेक्शन की जानकरी मिलने पर इस पर अआगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया बैंक में लोगों के पैसे का गबन तो हुआ है अभी कितना गबन है, इसका पूरा पता पूरी छानबीन के बाद लगेगा, काफी सारी ट्रांजैक्शन ऑनलाइन हुई है। जिसका अभी हेड ऑफिस से कंफर्मेशन हो रही है पहली नजर में लगभग 30 से 35 लाख का गड़बड़झाला नजर आ रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है आपको घबराने की जरूरत नहीं आपका पैसा सुरक्षित हाथों में है, बैंक आपके एक एक पैसे का आपको हिसाब देगा और आपका एक-एक पैसा सूद समेत लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा छानबीन के उपरांत पूरी रिपोर्ट मुख्य कार्यालय शिमला भेजी जाएगी जहां से अगली कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने बताया जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
