संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में आपदा के बीच आपदा पर ही सियासी बयानबाजी जोरों पर हैं। विपक्ष जहां सरकार में मंत्रियों में आपसी तालमेल ना होने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं सीपीएस आशीष बुटेल ने इसको लेकर भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है और भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी हैं।
आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में एकजुट होकर काम कर रही है लेकिन भाजपा इस पर भी आपदा में भी राजनीति कर रही है और अपनी विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए हर चीज में नुक्स निकालने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर ही खींचतान चली हैं। अभी जो कार्यकारिणी गठित की है उसको लेकर इनके नेताओं में ही रोष पनप रहा है और कुछ नेता तो इसके खिलाफ दिल्ली तक पहुंच गए हैं। भाजपा नेताओं को कांग्रेस सरकार पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए वो अच्छा रहेगा।
