By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले सिसोदिया और CM मान ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले सिसोदिया और CM मान ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा
Uncategorized

हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले सिसोदिया और CM मान ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/31 at 10:40 AM
Share

पालमपुर (भावना शर्मा): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। पार्टी हिमाचल में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए जनता को अलग-अलग गारंटी दे रही है। पहले जहां तीन गारंटी आप की तरफ से हिमाचल की जनता को दी जा चुकी है तो वहीं आज पालमपुर में आप ने महिलाओं को चौथी गारंटी दी है। पालमपुर में महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चौथी गारंटी देते हुए कहा है कि हिमाचल में आप की सरकार बनने के बाद 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को स्त्री सम्मान राशि के तौर पर हर माह 1000 रुपए दिए जाएंगे। आप तरफ से महिलाओं को दी जाने वाली यह 1000 रूपए की राशि काफी मददगार साबित होगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म कर वह यह राशि महिलाओं को देंगे, ओर तीज के उपलक्ष्य पर आप की तरफ़ से यह तोहफ़ा हिमाचल की महिलाओं को दिया गया है। वहीं मनीष सिसोदिया के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पालमपुर पहुंचे है, जिन्होंने उपस्थित जनता को पंजाब में आप की ओर से दी जा रही सुविधाओं से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को भी महंगाई और जीएसटी को लेकर घेरा उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजों में बीजेपी की ओर से यह जीएसटी लगाया गया है उससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि हम सुबह उठने से लेकर रात सोने तक कि अपनी दिनचर्या में कई तरह के टैक्स भर रहे है। नींद से जगते है तो गैस और चूल्हा जलाते ही टैक्स शुरू हो जाता है तो रात सोने के बाद भी हम टैक्स भर रहे है जो बीजेपी की ही मेहरबानी है।उन्होंने कहा कि आम आदमी टैक्स में पीस रहा है और दूसरी ओर सरकार अपने मित्रों के करोड़ो के लोन माफ कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि वह घर से बाहर निकलें और दूसरे नेताओं की रैलियों में भी जाएं। उन्होंने कहा कि जहां आप महिलाओं के बिना घर नहीं चलता है तो देश भी आप लोगों के बिना नहीं चल सकता है और देश चलाने में भी आप महिलाएं अपना योगदान दें। अपने मत का प्रयोग अपनी समझ से करें ना की किसी दूसरे समझ से । उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां आपसे बड़े वादे करेंगी लेकिन आपको यह समझना है कि कौन अपना वादा निभाएगा ओर कौन नहीं।

इससे पहले आप ने दी है ये तीन गांरटी

आम आदमी पार्टी की तरफ से इससे पहले 3 बड़ी गारंटी प्रदेश की जनता को दी जा चुकी हैं। पहली गारंटी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी है जिसका एलान आप ने शिमला में किया था। वहीं दूसरी ओर तीसरी गांरटी आप ने ऊना में दी है जिसमें स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सुविधाओं के साथ ही शहीद सैनिकों के लिए एक करोड रुपए की फौरी राहत की गारंटी आप ने दी है।

TAGGED: Himachal Assembly Elections, Kangra, Manish Sisodia Bhagwant Mann, palampur
admin August 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वन मंत्री राकेश पठानिया ने इस गांव में सुनी लोगों की समस्याएं
Next Article पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ से भी कठिन यह व्रत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?