मंडी/परी शर्मा: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी ने संवेदना नाम से एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसी कड़ी में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बेटस इंडिया प्राइवेट लिमेटिड बद्दी द्वारा दान की गई व्हील चेयर और अल्फा बेड की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दान किया हुआ सम्मान रेड क्रॅास सोसाइटी जरूरतमंद लोगों को प्रदान करेगी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया ने बताया कि ऐसे लोग जो बिस्तर पर पड़े है और चल फिर नहीं सकते उनके लिए व्हील चैयर और अल्फा बैंड की आवश्कता रहती है और समय समय पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी उन अक्षम लोगों तक मदद पहुंचाती है।
उन्होने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी ने संवेदना नाम से एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसी कड़ी में बेटस इंडिया प्राईवेट लिमेटिड बद्दी द्वारा 65 ऑडनरी, 4 इलेक्ट्रीकल व्हील चेयर,50 अल्फा बेड दान किए गए। इसके साथ जिला आयुर्वेंद अधिकारी पद से सेवानिवृत हुए डॉ रमेश राणा ने भी 5 व्हील चेयर जिला रेडक्रॉस सोसाईटी मंडी दान की गई जिसे उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रेड क्रॅास सोसाईटी आगे जरूरतमदों को प्रदान करेगी।
