By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भारतीय जनता पार्टी पूरे दम खम से साथ लड़ेगी चुनाव, जीतने के लिए पूरी तरह तैयार : अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भारतीय जनता पार्टी पूरे दम खम से साथ लड़ेगी चुनाव, जीतने के लिए पूरी तरह तैयार : अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

भारतीय जनता पार्टी पूरे दम खम से साथ लड़ेगी चुनाव, जीतने के लिए पूरी तरह तैयार : अनुराग ठाकुर

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/10/10 at 11:59 AM
Share
गुलशन धनोहा,कांगड़ा(TSN): मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अपने संसदीय क्षेत्र के जसवां-प्रागपुर विधानसभा की रिडी कुठेड़ा, अमरोह व नारी ग्राम पंचायत में घरों से मिट्टी एकत्रित की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पंचायत में घरों से मिट्टी एकत्रित की व जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। वहीं देर शाम विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर के निजी आवास में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जसवां प्रागपुर के ग्राम केंद्र प्रमुख संग बैठक में भी भाग लिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा ” वीरभूमि हिमाचल प्रदेश बलिदानियों की भूमि हैं। यहां गांव के गांव हमारे वीरों के क़िस्सों से भरे पड़े हैं। मेरी माटी मेरा देश हमारे शहीदों , स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद करने का उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास हैं। मेरी माटी, मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम हैं। इसके तहत देश के साढ़े 6 लाख गांवो में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी। प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी। प्रत्येक गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा। पंच प्रण के शपथ लिए जाएंगे। वीरों का नमन मिट्टी का वंदन होगा।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “हम घूम-घूम कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान कर रहे हैं। मिट्टी के दिल्ली आने पर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट के पास आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में एकता एकजुटता की भावना बनाए रखना, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाना और अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना है ताकि देश का हर नागरिक अपने कर्तव्य को पूरा कर एक विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके।
उन्होंने कहा कि “चीन में एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने एक नया इतिहास रचते हुए पदकों की सेंचुरी पूरी की हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं।  इससे पहले टोक्यो ओलंपिक, कॉमनवेल्थ खेलों, थॉमस कप और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओर खिलाड़ियों को जिला स्तर तक बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए देश भर में जल्द ही 1000 खेलो इंडिया सेंटर खोले जाएंगे। सरकार हर जिला में खेलो इंडिया सेंटर खोलने जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर जिला में कम से कम एक इंडोर स्टेडियम और एक खेलो इंडिया सेंटर खोलने के लिए प्रयासरत हैं। किन्हीं कारणों से रोजगार से महरूम भूतपूर्व खिलाड़ियों को इन सेंटरों में कोचिंग शुरू करने के लिए 5-5 लाख रुपये का प्रावधान भी किया जाएगा। इससे जहां नवोदित खिलाड़ियों को कोचिंग सुविधा मिलेगी, वहीं भूतपूर्व खिलाड़ियों को रोजगार भी मिलेगा। हमने नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में कोचेस की नियुक्ति कर दी है।  कॉलेज का एथलेटिक ट्रैक का उपयोग करना अब शुरू कर दिया है, खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शुरू कर दी हैं। अब केवल भव्य इमारत और खेल सुविधा बना कर देनी है ताकि भविष्य के एशियाई गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में मेडलिस्ट  हिमाचल प्रदेश में यही से निकल कर जाए। पूरे हिमाचल के खिलाड़ियों को बहुत बड़ी सुविधा हम दे रहे हैं।
अनुराग ठाकुर बोले कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की घोषणा के पहले ओर बाद में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है और पार्टी पूरे दम खम से साथ चुनाव लड़ने ओर जीतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ सालों की उपलब्धियों को लेकर जनता को बता रहे हैं। जो ईमानदार और कुशल नेतृत्व मिला हैं ओर जो उन्होंने भारत का दुनिया में मान सम्मान बढ़ाया हैं, ये बड़ा हथियार जनता पार्टी के पास है। वो एक एक पल अपने देश के लिए जीते हैं और उनके नेतृत्व में दोबारा जीतेंगे।
TAGGED: Anurag Thakur, Bharatiya Janata Party, fight elections, full strength, Kangra, prepared, win
admin October 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ढलियारा स्कूल के पर्व भाटिया का बेहतरीन प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल
Next Article सैनिकों के त्याग और बलिदान से निर्भीक होकर रह रहे सभी देशवासी- राज्यपाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?