सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन के वार्ड न 4 सलोगड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमे नेहरू युवा केंद्र सोलन की टीम भी मौजूद रही । इस कार्यक्रम के अंतर्गत सलोगडा के घर घर जाकर मिट्टी एकत्रित की गई ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्म गुलेरिया ने कहा की देश को समृद्ध करने के लिए हर एक इंसान का योगदान हो इसलिए हर एक घर से मिट्टी एकत्रित की जा रही है जो की दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका के लिए भेजी जाएगी। गुलेरिया ने कहा की इस कार्यक्रम के अंतर्गत माटी को नमन व वीरों का वंदन किया जा रहा है । विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा की लोगो को जोड़ने वाले इस तरह के कार्यक्रम भाजपा ही करवा सकती है और जब दिल्ली में अमृत वाटिका का कार्य पूरा हो जाएगा तो भारत का हर एक नागरीक उसमे अपना भी योगदान महसूस कर सकेगा ।
