By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के लोगों की शिकायतों का घर बैठे ही हो रहा निदान,एक फोन कॉल ओर क्लिक पर सरकार तक पहुंच रही शिकायतें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के लोगों की शिकायतों का घर बैठे ही हो रहा निदान,एक फोन कॉल ओर क्लिक पर सरकार तक पहुंच रही शिकायतें
himachalNews

हिमाचल के लोगों की शिकायतों का घर बैठे ही हो रहा निदान,एक फोन कॉल ओर क्लिक पर सरकार तक पहुंच रही शिकायतें

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/09/19 at 5:00 PM
Share
भावना शर्मा(TSN): हिमाचल के नागरिक होते हुए अगर आप अपनी कोई शिकायत सरकार यानी मुख्यमंत्री तक पहुंचना चाहते है तो उसके लिए आपको ना तो सरकार के पास जाने की जरूरत है और ना ही संबंधित विभाग या किसी अधिकारी के पास। आपको आपकी समस्या और शिकायत का समाधान खुद ब खुद घर बैठे ही मिल जाएगा। जी हां…यह संभव हो पा रहा हैं प्रदेश सरकार की ओर से अपने नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू की गई हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना (himachal pradesh mukhyamantri seva sankalp yojana ) से। इस योजना के तहत प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याओं और शिकायतों का समाधान घर बैठे ही मिल रहा हैं।
प्रदेश के नागरिकों को अगर सरकार से या किसी विभाग अधिकारी से कोई शिकायत है तो वह घर बैठे ही अपनी यह शिकायत प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। यह शिकायत आप टोल फ्री नंबर या फिर ऑनलाइन पोर्टल दोनों ही माध्यमों से दर्ज करवा सकतें हैं। प्रदेश सरकार की ओर से योजना के तहत टोल फ्री नंबर जारी करने के साथ ही ऑन लाइन पोर्टल भी लांच किया गया हैं। अभी तक 5 लाख के करीब लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। योजना के तहत आप सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
योजना के तहत शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द मिल सके इसके लिए 56 विभागों के 6500 अधिकारियों को शिकायत के निवारण पर लगाया गया हैं। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत आपको अपनी समस्या और शिक़ायत का निवारण एक या दो सप्ताह के भीतर मिलेगा। इतना ही नहीं योजना के तहत कर्मचारी आपसे फोन के माध्यम से भी इस बात की जानकारी लेते हैं कि आपको आपकी समस्या का समाधान मिल पाया है या नहीं। इस योजना के तहत हिमाचल के लोग केवल शिकायत ही नहीं बल्कि सरकार को सुझाव भी ऑनलाइन माध्यम से भेज सकते हैं।
Objective of mukhyamantri Seva Sankalp Yojana
इस योजना की शुरुवात प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2019 में की गई थी। योजना को शुरू करने का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर जनता की समस्याओं ओर शिकायतों को सरकार तक सीधे रूप से पहुंचाने का एक जरिया प्रदान करना था। पहले नागरिकों को अपनी समस्या को संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचाने में ही काफी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन इस योजना की मदद से एक ऐसी सुविधा जनता को प्रदान करना सरकार का उद्देश्य था जिससे उनकी परेशानियां ओर समस्याएं सीधे सरकार और मुख्यमंत्री घर बैठे ही पहुंच सकें।
Process for filing complaint under the scheme
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत नागरिक टोल फ्री नंबर 1100 और ऑनलाइन कंप्लेंट पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकतें है। योजना के तहत शिकायतकर्ता को टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल करना होगा। यहां सेवा संकल्प योजना कर्मचारी को अपनी शिकायत बतानी होगी साथ ही शिकायत किस विभाग से जुड़ी हैं इसकी जानकारी भी आपको कर्मचारी को देनी होगी। इसके बाद उक्त कर्मचारी आपकी शिकायत दर्ज कर उसे निवारण के लिए संबंधित विभाग को भेज देगा। वहीं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता को सेवा संकल्प योजना वेब पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए आप https://cmsankalp.hp.gov.in पर जा कर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप गूगल प्ले स्टोर से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना कि एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Eligibility for the scheme
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ता हिमाचल के स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके अलावा योजना के तहत मात्र राज्यस्तर की समस्याएं ओर शिकायतें ही दर्ज की जाएंगी।
How to know the status of complaint under the scheme
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत शिकायतकर्ता अपनी शिकायत का स्टेटस भी जा सकते हैं। यानी आपकी शिकायत पर किस तरह की कार्रवाई की जा रही है इसके बारे में भी जानकारी शिकायतकर्ता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता को पोर्टल में अपना शिकायत नंबर या फिर फोन नंबर डालना होगा जिसके बाद आपकी शिकायत का स्टेटस क्या है यह जानकारी आपके सामने होगी।
TAGGED: at home, Complaints, Government, himachal, People, Problems, resolved, Shimla
admin September 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पड़दूनी पंचायत ने घुमंतू गुर्जरों को बेघर करने का सुनाया फरमान..DC से लगाई गुहार
Next Article भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सलोगड़ा में किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?