विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं के छात्रों ने मंगलवार को लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसके लिए स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी ओर एनएसएस इकाई के छात्रों ने प्रधानाचार्य मनोहर लाल के नेतृत्व में भाग लिया। एनसीसी ओर एनएसएस विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नशे से दूर रहने के लिए एक रैली निकाली।
यह रैली स्कूल कॉम्प्लेक्स से निकलकर भरवाईं बाजार होते हुए दोबारा फिर भरवाईं स्कूल पहुंची। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन और बैनर से नशा अभिशाप हैं इसकी जानकारी लोगों को दी। इसके साथ ही नशे के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों को जागरूक किया।विद्यार्थियों ने नारा लेखन ओर पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने छात्रों को बताया कि नशे के जाल में फंसने के बाद आदमी नशा खरीदने के लिए कई तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी में भी शामिल हो जाता है और नशा करने के लिए चोरी चकारी शुरू कर देता हैं, इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रवक्ता सुनील कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच, एनसीसी ऑफिसर ललित मोहन, संजीव कुमार,राजीव कौशल, राजीव कुमार, संदीप कुमार,कुमारी शैलजा,धीरज ,सतवीर सिंह,अनिता भारद्वाज,किरण बाला, सुरिन्दर सिंह,इंदु बाला,रेणु बाला आदि मौजूद रहे।
