जगत सिंह बैंस, नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बरोटीवाला के टिप्परा गांव में स्थित एक अल्ट्रा टेक नामक फार्मा कंपनी में मजदूरों का जमकर शोषण हो रहा हैं। श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां भी कंपनी प्रबंधन की ओर उड़ाई जा रही हैं। कंपनी में काम करने वाले 1 दर्जन से ज्यादा मजदूरों को कंपनी के ओर से वेतन ना देने का आरोप यहां काम करने वाले मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाए हैं।
कंपनी की ओर से किए जा रहे हैं मजदूरों के शोषण के खिलाफ मंगलवार को खिलाफ लेबर ऑफिसर के दफ्तर के बाहर जहां कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर मजदूरों ने अपना रोष व्यक्त किया। वहीं लेबर ऑफिसर को एक शिकायत देकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
मजदूरों ने बताया कि वह कई-कई सालों से इस कंपनी में काम कर रहे हैं और 2 माह से मजदूरों को सैलरी नहीं दी गई हैं। सरकार के न्यूनतम वेतन का भी यहां पर ध्यान नहीं रखा जाता हैं।मजदूरों को मात्र 6-7 हजार की प्रतिमाह वेतन दिया जाता हैं। मजदूरों का कहना है कि अब दो-दो माह की सैलरी पेंडिंग है जो कि उन्हें नहीं दी गई हैं। जब वह कंपनी वालों से सैलरी मांगते हैं तो कहते हैं ठेकेदार से लो और जब ठेकेदार से मांगते हैं वह बोलता है कि कंपनी मैनेजमेंट देगी।इसी के चलते मजदूर प्रतिदिन अपनी सैलरी लेने के लिए आते हैं लेकिन वह कंपनी के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
मजदूरों का आरोप हैं कि ठेकेदारों ने धमकी देकर कहा है कि जहां भी चले जाओ जो करना है कर लो। मजदूरों ने बताया कि जब से वह काम कर रहे हैं ना तो उनका ईएसआई कार्ड बनाया गया है और ना ही पीएफ जैसी उन्हें कोई सुविधा दी गई हैं। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी सरेआम श्रम नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं और कंपनी में मजदूरों का जमकर शोषण किया जा रहा हैं। मजदूरों ने लेबर ऑफिसर को शिकायत देकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई हैं। वहीं 2 माह का वेतन भी जल्द से जल्द दिलवाने की गुहार लगाई हैं।
