अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय जिला किन्नौर उद्यान विभाग की ओर से किन्नौर जिला के तीनो खंडो में सेब के पौधे आबंटित किए जा रहे हैं। किन्नौर जिला में अब बागवान अपने नए खेतों में सेब के नए पौधों को लगाने क़ा काम करते हैं। ऐसे में अब उद्यान विभाग की ओर से जिला उद्यान विभाग के बोकटू फ़ार्म में पौधे आबंटित किए जा रहे हैं।
उद्यान विभाग किन्नौर के वैज्ञानिक डॉ. शमशेर नेगी ने बताया कि जिला के निचार, कल्पा, पूह के ग्रामीण क्षेत्रों में सेब के देसी व विदेशी पौधे आबंटित करने के लिए तैयारियां कर ली हैं। अभी बोकटू फ़ार्म में बागवानों को सेब के विभिन्न किस्म के बढ़िया पौधे दिए जा रहे हैं, जिसके लिए बागवानों को सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला के बागवानों से आग्रह करते हुए कहा कि किन्नौर जिला के बागवान समय रहते उद्यान विभाग से संपर्क कर सेब के पौधे ले सकते है ताकि बाद में पौधे समाप्त न हो जाए।
बता दें कि जिला किन्नौर बागवानी क्षेत्र में पूरे देशभर में जाना जाता हैं, ऐसे में उद्यान विभाग की ओर से जिला के हजारों बागवानों को सेब के विभिन्न किस्म के पौधे आबंटित करने क़ा काम किया जा रहा हैं, जिसमें सेब के अलावा अखरोट, बादाम, जापानी फल के पौधे आदि शामिल हैं।
