विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में जिला स्तरीय खेल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंरवाई की टीम पारुल, गौरी रिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरी ओर प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अमोकला प्रीतम विद्यालय के दीपक कुमार,शगुन राणा ने उपविजेता का दर्जा प्राप्त किया है।हाई स्कूल धलवाड़ी कि सिमरन ,रीता ,अंजलि,काव्य, पलक उपविजेता घोषित किए गए है।
विजेता रहे खिलाड़ियों ने बताया की उनकी इस जीत का श्रेय वह उनके कोच जितेंद्र शर्मा को देते हैं जोकि छठी कक्षा से ही बैडमिंटन में प्रशिक्षण दे रहे है। वह उन्हें कड़ी मेहनत करवा रहे थे जिस कारण उन्हें आज यह सफलता प्राप्त हुई है। बच्चों के अभिभावक नवीन, विनोद, मदनलाल ने बताया कि हमारे सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर सरकार प्रोत्साहन दे तो हमारे साधारण से परिवारों के बच्चे भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ सकते है।
गौरतलब है कि धार क्षेत्र में किसी भी सरकारी स्कूल में मैदान की सुविधा नहीं है।मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बच्चों की सफलता को देखते हुए सभी बच्चों को मां चिंतपूर्णी की चुनरिया देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास भारद्वाज , संदीप कालिया भी उपस्थित रहे।
