संजु चौधरी, शिमला: भट्टाकुफर फल मंडी में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे को देखते हुए एपीएमसी ने फल मंडी को बंद करने का फरमान जारी कर दिया हैं। मंडी को बंद करने के बाद आढ़तियों को पराला मंडी जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस मंडी को 2020 में ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया है बावजूद हर साल यहां सेब का कारोबार हो रहा था। फल मंडी के ऊपर से बरसात में पत्थर गिरते रहते है जिससे यहां पर खतरा बना रहता हैं, जिसको देखते हुए एपीएमसी की ओर से मंडी में कारोबार न करने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है ओर कारोबार बंद करने को कहा हैं।
एपीएमसी के सचिव देव राज ने कहा कि भट्टाकुफर फल मंडी को पहले ही असुरक्षित घोषित किया गया हैं। यहां पहाड़ी से मलबा ओर पत्थर लगातार गिरते रहते है जिसको देखते हुए आढ़तियों को पराला मंडी जाने का आग्रह किया गया हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर कभी भी पहाड़ी नीचे आ सकती है ओर बड़ा हादसा हो सकता हैं।
