मंजूर पठान,चंबा: लकड़ी की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ़ वन विभाग मंडल चुराह ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाई हैं। इन अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को विभाग में ज़ब्त किया हैं। सोमवार देर शाम सलूणी के तहत आने वाले केंथली नाला के पास वन विभाग को खड़े ट्रक की तलाशी के दौरान 115 देवदार के स्लीपर बरामद किए जब इन स्लीपरों के बारे में लोगों से कागज मांगे तो उन्होंने कोई कागज नहीं दिखाया जिसके चलते वन विभाग ने उक्त गाड़ी को जब्त करके थाना किहार में जमा करवा दिया हैं। हालंकि वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं। उन्होंने बताया कि हमने गाड़ी को पकड़कर थाना में जमा करवा दिया हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी हैं और आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।
बता दें की वन माफिया हमेशा जंगलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। वन विभाग ऐसे तस्करों की कमर तोड़ने का प्रयास समय समय पर करता रहता हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच करेगी की आखिर वो कौन लोग है जो जंगलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे है और इन लोगों के तार किन किन के साथ जुड़े हैं,उनका भी पूरा पता लगाया जाएगा ताकि सख्त कार्रवाई ऐसे लोगों पर की जा सके ।
