नाहन : देवेन्द्र कुमार – होली मेले को लेकर नगर परिषद पांवटा साहिब पर जिला युवा कलाकारों ने अनदेखी के आरोप लगाए है। आरोप है कि यहां नगर परिषद द्वारा युवा कलाकारों की अनदेखी की गई है।
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवा कलाकार कि किरनेश पुंडीर व शुभम शर्मा ने कहा कि पांवटा साहिब में मार्च माह में आयोजित होली मेले में ऑडिशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी थी, मगर युवा कलाकारों को उचित मेहनताना नहीं दिया गया है। अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा यहां पिक एंड चूज के आधार पर कलाकारों को पेमेंट की अदायगी की गई जो उचित नहीं है। युवा कलाकारों ने यह भी कहा कि होली में लेकर चयन को लेकर उचित ऑडिशन प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती जिससे कलाकारों की यहां अनदेखी हो जाती है। उन्होंने कहा कि ऑडिशन प्रक्रिया में चयन के बाद मंच पर कलाकारों को उचित समय नहीं दिया जाता जिससे मंच पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका नहीं मिलता।
