By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रतिबंधित पॉलीथिन पर बड़ी कार्रवाई, अब चालकों के कटेंगे चालान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रतिबंधित पॉलीथिन पर बड़ी कार्रवाई, अब चालकों के कटेंगे चालान
himachalpolitical

प्रतिबंधित पॉलीथिन पर बड़ी कार्रवाई, अब चालकों के कटेंगे चालान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/27 at 10:14 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर औचक निरीक्षण करने और पाए जाने पर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग जिला के समस्त पात्र राशन कार्ड धारकों को सरकार की योजनाओं के अनुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं। बैठक में बताया गया कि सिरमौर जिला में मई से अगस्त 2022 के दौरान 12 दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर 14000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस अवधि के दौरान कुल 702 निरीक्षण किए गए जिसमें 13 मामलों में अनियमितता पाई जाने पर 26 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि वसूली गई। इसी प्रकार, खाद्यान्नों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस दौरान विभिन्न खाद्यान्नों व विनिर्दिष्ट वस्तुओं के 59 नमूने एकत्रित किए गए तथा प्रयोगशाला में विश्लेषण के उपरांत 15 नमूने सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सही पाये गए जिसमे 44 नमूनों पर रिपोर्ट अपेक्षित है।

उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में 349 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से माह मई से अगस्त 2022 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को पात्रता के अनुसार 10760 क्विंटल चीनी, 42789 किवंटल चावल, 74272 क्विंटल गंदम आटा, 11424 क्विंटल दालें, 588277 लीटर खाद्य तेल तथा 2287 क्विंटल आयोडाईज्ड नमक का वितरण किया गया है। राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में 16 गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,50,087 पंजीकृत उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जिला में गैस सिलेंडरों की समयद्ध आपूर्ति के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में अगस्त 2022 तक कुल 38715 गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के अन्तर्गत 29497 पात्र लाभार्थियों को एक नि शुल्क रिफिल तथा 9392 लाभार्थियों को दूसरा रिफिल सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया है। बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों पर नये उचित मूल्य की दुकान खोलने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई जिसे उपायुक्त ने नियमों के अनुसार निपटाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए।

admin September 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article त्रिलोकपुर में नवरात्र के पहले दिन 12 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next Article नाले में बहा ड्यूटी पर जा रहा सिक्योरिटी गार्ड, नहीं लगा कोई सुराग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?