By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान..अगले दो महीने तक अपने वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान..अगले दो महीने तक अपने वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला
himachalpolitical

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान..अगले दो महीने तक अपने वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/29 at 3:25 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने खुद,मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों के साथ अगले दो महीने तक अपने वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला किया है।उन्होंने विधानसभा के अन्य विधायकों से भी अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने वेतन और भत्ते छोड़कर राज्य के इस संकट में मदद करें।ये घोषणा मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान की।उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई कारणों से राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जून 2022 के बाद जीएसटी मुआवजे के बंद होने से भी राज्य को राजस्व में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे राज्य को सालाना लगभग 2,500-3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने से भी राज्य की उधार लेने की क्षमता में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने और अनुत्पादक व्यय को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। परंतु इन प्रयासों के परिणाम आने में समय लगेगा।

केंद्र सरकार से अभी तक कोई धनराशि नहीं मिली

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि वर्ष 2023-24 में राजस्व घाटा अनुदान 8,058 करोड़ था,जिसे इस वर्ष घटाकर 6,258 रुपये करोड़ कर दिया गया है।यानी 1,800 करोड़ रुपये की कमी आई है। अगले वर्ष (2025-26) में इस अनुदान में और 3,000 करोड़ की कमी आने की आशंका है,जिससे यह घटकर केवल 3,257 करोड़ रह जाएगा। सुक्खू ने आपदा के बाद की जरूरतों के आकलन का भी जिक्र किया।जिसके तहत राज्य को 9,042 करोड़ की आवश्यकता है,लेकिन केंद्र सरकार से अभी तक कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है।इसके अलावा,राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत लगभग 9,200 करोड़ का योगदान पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण से मिलना बाकी है। हिमाचल के ऊपर 90 हज़ार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। जिसमें 9 हज़ार करोड़ कर्मचारियों की देनदारियां हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने वेतन भत्ते छोड़ने की सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

उधर,विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने वेतन भत्ते छोड़ने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।क्योंकि घोषणा में वेतन भत्ते छोड़ने नही बल्कि बिलंबित (deffer)करने का निर्णय लिया गया है।बेहतर होता कि मुख्यमंत्री सीपीएस,कैबिनेट व निगमों बोर्डों की खड़ी की गई फौज को हटाते।प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

TAGGED: Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika August 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विपक्ष ने श*राब घोटाले के लगाए आरोप..न्यायिक जांच की उठाई मांग,सदन से किया वाकआउट
Next Article हिमाचल में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र होगी 21 साल..विधेयक को किया गया पारित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

गग्गल एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, प्रभावित 113 परिवारों के लिए 16.76 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?