शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन से पहले कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लिया है.कांग्रेस हाईकमान ने रजनी पाटिल को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनाया है.
गौरतलब है कि रजनी पाटिल को ऐसे समय में प्रभार मिला है जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद भी सरकार के दो मंत्री संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके है।ऐसे में हिमाचल में संगठन का पुनर्गठन करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।वहीं रजनी पाटिल की नियुक्ति पर सीएम सुक्खू, PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
