अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश में 25 दिसंबर को होने वाली जेओए आईटी 965 पोस्ट कोड के परीक्षा के पेपर लीक मामले में सोमवार को प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और अहम फ़ैसला लिया हैं। सरकार की ओर से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की फंक्शनिंग को निलंबित कर दिया गया हैं। यहां तैनात आयोग के सचिव और महासचिव को तुरंत प्रभाव से शिमला तलब कर उन्हें वहां पोस्टेड कर दिया गया हैं।
एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा को सरकार ने यहां ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी अगले आदेशों तक तैनात कर दिया हैं। अब यही आयोग का का सारा कामकाज देखेंगे। आयोग की वर्किंग को सस्पेंड करने के बाद यहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं। यहां पूरी तरह से उनके बीच सन्नाटा पसर गया हैं। प्रदेश के चीफ फैक्ट्री आरडी धीमान ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं।
आदेशों में कहा गया है कि हमीरपुर स्थित यह आयोग लोगों की भावनाओं के अनुरूप खरा नहीं उतर पाया है और लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए इस आयोग की वर्किंग को सस्पेंड किया जा रहा हैं।
एडीसी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की वर्किंग को सस्पेंड करने को लेकर अधिसूचना जारी की गई हैं। उन्हें अगले आदेशों तक इस आयोग का एचडी तैनात किया गया हैं। अब वहां के रूटीन कामकाज को लेकर वह अपना कार्यभार संभालेंगे और उसके बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
