अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा-कांग्रेस के साथी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। आम आदमी पार्टी ने हमीरपुर में भी अपना प्रचार शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के हमीरपुर प्रत्याशी सुशील सरोच की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन करके चुनावों के प्रचार प्रसार को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि हमीरपुर विधानसभा में जीत हासिल की जा सके। तरोपका में गुरुवार को आयोजित बैठक के दौरान आप प्रत्याशी सुशील सरोच ने कार्यकर्ताओं को जिम्ब जिम्मेवारियां बांटी है तो विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति से संपर्क साधने के लिए भी अपील की है।
प्रत्याशी सुशील सरोच ने कहा कि नांमाकन के बाद अब पूरी तरह से आम आदमी पार्टी तैयार है और लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग वायदा कर रहे है कि इस बार परिवर्तन चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस व बीजेपी दोनों पार्टियों से लोग दुखी हो चुके है और आप को समर्थन देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में ही उनके बड़े नेताओं की आने की तैयारी की जा रही है और बड़ी रैलियों के माध्यम से जनता को संदेश दिया जाएगा।
