मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का महासंग्राम जारी है जिसके चलते अब दोनों सियासी पार्टियां अपने-अपने तरीके से जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा जहां प्रदेश में मिशन रिपीट का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत का दावा कर रही है। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता अमित सिंह भरमौरी ने प्रदेश ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है और जिस उम्मीदवार को भाजपा की ओर से टिकट दिया गया है उसका जमीनी स्तर से कोई लेना देना नहीं है।
अमित भरमौरी ने कहा है कि 50 साल से विधानसभा की राजनीति को भी जानते हैं और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भरमौरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने विकास अपने कार्यकाल में किया था उसी विकास को भाजपा अपना बता कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता चंबा की जनता समझदार है वह इस सरकार को उखाड़ देगी। उन्होंने कहा है कि कोई भरमौरी के बारे में क्या कहता है उससे फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि जो संस्कार उन लोगों को दिए गए हैं शायद हमारे परिवार ने हमें नहीं दिए हैं और हम किसी के ऊपर छींटा कशी नहीं करते हैं।
भरमौरी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी और इस जन विरोधी सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत होने वाली है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और इस जनविरोधी सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है। अमित सिंह भरमौरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह भी कहा कि जितना विकास कांग्रेस के समय में हुआ है उतना विकास शायद कभी नहीं होगा। वहीं भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी भाजपा की देन है उसकी जिम्मेवार भाजपा सरकार है, लेकिन अब लोगों ने मन बना लिया है और साफ संकेत है कि अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसके चलते लोगों को महंगाई, बेरोजगारी से राहत मिलेगी।
