अरविंदर सिंह, हमीरपुर: मनरेगा के मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए उनकी अटेंडस लगाने का प्रावधान ऑफलाइन भी कर दिया गया हैं। यानी अब मनरेगा मजदूरों को अपनी हाजिरी ऑनलाइन लगाना आवश्यक नहीं होगा और वह ऑफलाइन माध्यम से भी अपनी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। केंद्र सरकार की नई शर्तों के चलते मनरेगा के कामों और मनरेगा मजदूरों को हो रही दिक्कतों पर जिला प्रशासन हमीरपुर ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मनरेगा मजदूरों के काम मे कोई दिक्कत ना आए इसके लिए हाज़री ऑफलाइन भी कर दी गई हैं।
बता देंगे नई शर्तों के तहत एक समय में 20 कामों की शर्त और दो बार ऑनलाइन हाजिरी लगाना सुनिश्चित किया गया था जिससे पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते हिमाचल में दिक्कतें पेश आ रही थी । राज्य में 7.40 लाख लोग मनरेगा के कामकाज के लिए पंजीकृत हैं।
पंचायती राज विभाग के तहत मनरेगा कार्यों में लगे मजदूरों लोग अब अपनी अटेंडेंस ऑफलाइन भी लगा सकेंगे इसे लेकर सरकार ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं,जिसके चलते नेटवर्क की समस्या की वजह से समय पर हाजिर नहीं लगा पाने वाले अब उन सभी लोगों को इन से सुविधा मिलेगी । वही पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ऑनलाइन होने की दिक्कतों को दूर करने के लिए विभाग को अब जगह पर जाकर कार्य की रिपोर्ट लिखित देने को भी कहा गया हैं ताकि अगले विकास कार्य को शुरू किया जा सके।
एडीसी जितेंद्र सांजटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार से जो निर्देश जारी हुए है, इन्हें सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को जारी कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत एक पंचायत में 20 से ज्यादा काम नहीं देने की बात कही गई थी लेकिन अब इसमें भी कुछ संशोधन हुआ हैं। कई बार ऑनलाइन ज्यादा काम दिख रहे होते हैं जबकि मैनुअली वह काम लगभग पूरे हो चुके होते हैं।
