सोलन: योगेश शर्मा- जिला सोलन में स्वास्थ्य विभाग टीबी के मामलों को लेकर लगातार अभियान चलाए हुए है। इसको लेकर ग्रामीण स्तर पर जाकर स्वास्थ्य विभाग लोगों को शिविरों का माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है। इसी के साथ अब स्वास्थ्य विभाग ने बैनरों और होर्डिंगस के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय सिंह ने बताया कि जिले में टीबी के 887 मामले है। जिनकी रोजाना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग लेता रहता है और उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाता रहता है। उन्होंने बताया कि टीबी के मामलों को लेकर लोग जागरूक हो और टीबी के प्रति सावधानी बरत सकें । इसके लिए अब बैनरों और होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
