शिमला,संजु चौधरी(TSN)-:आईआईटी दिल्ली और एक्सेल की सीएसआर पहल के तहत,सीएमटीसी प्रगति नगर गुम्मा, कोटखाई,शिमला में महिला उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में 40 महिला उद्यमियों ने भाग लिया और व्यावसायिक कौशल, डिजिटल तकनीक और वित्तीय प्रबंधन पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया।आईआईटी दिल्ली की टीम ने पूरे तीन दिनों तक प्रशिक्षण का संचालन किया और प्रतिभागियों को डिजिटल तकनीक,वित्तीय योजनाओं और व्यावसायिक कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रो.सीमा शर्मा और प्रो.गौरव द्विवेदी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया और महिला उद्यमियों के सवालों के उत्तर दिए।
ये सीखा महिलाओं ने
सीमित संसाधनों के कुशल उपयोग से व्यवसाय के विस्तार की तकनीक सिखाई गई।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।
वित्तीय रिकॉर्ड संधारण,पूंजी प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के व्यावहारिक तरीके समझाए गए।
महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय से जुड़े व्यक्तिगत प्रश्नों के समाधान हेतु विशेषज्ञों द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
