By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिजली महादेव मंदिर प्रबन्धक कमेटी ने रोपवे निर्माण को दी सशर्त मंजूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिजली महादेव मंदिर प्रबन्धक कमेटी ने रोपवे निर्माण को दी सशर्त मंजूरी
himachalNewsReligion

बिजली महादेव मंदिर प्रबन्धक कमेटी ने रोपवे निर्माण को दी सशर्त मंजूरी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/05/30 at 6:53 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी ने सशर्त बिजली महादेव के लिए रोपवे निर्माण को लेकर उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा है । बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी मत्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कमेटी के अध्यक्ष विनन्दर जम्वाल व कारदार की अध्यक्षता में बिजली महादेव रोपवे निर्माण को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,पर्यटन वन व ऊर्जा सुंदर सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

सरोवर से रोपवे की उचित दूरी बनाए रखने का आग्रह

बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी ने उपायुक्त से सशर्त रोपवे निर्माण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि यदि प्रशासन इन शर्तों को पूरा करता है तो मंदिर प्रबंधक कमेटी को रोपवे निर्माण में कोई आपत्ति नही है। बिजली महादेव प्रबंधक कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से आग्रह किया है कि बिजली महादेव रोपवे का निर्माण बिजली महादेव परिसर से उचित दूरी पर किया जाए । उन्होंने सरोवर से रोपवे की उचित दूरी बनाए रखने को भी कहा है। कमेटी ने मौहल से बिजली महादेव तक जब भी देवता साहिब का रथ रोपवे के नीचे से गुजरे तो उस दौरान रोपवे का संचालन कुछ समय के लिए बंद करने को भी कहा है। मंदिर से संबंधित कोई जरूरी सामान ऊपर नीचे लाने या ले जाने में रोपवे प्रबंधन को किसी भी प्रकार का किराया नहीं वसूलेगा व नि शुल्क लाने व ले जाने में सहायता करनी होगी। बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्र में रोपवे कंपनी की तरफ से उचित सफाई व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित करने को भी कहा है। बिजली महादेव की परिधि में किसी भी देवस्थान से रोपवे की उचित दूरी हो। कमेटी ने कहा कि बिजली महादेव में सिर्फ रोपवे की ही स्थापना की जाए तथा वहां रोपवे प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार के भवन , होटल व रेस्टोरेंट का निर्माण न किया जाए।

कमेटी के सदस्यों को रोपवे से मंदिर आने जाने की निशुल्क सुविधा दे

ज्ञापन में बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को रोपवे से मंदिर आने जाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसके लिए सदस्यों को निशुल्क पास प्रदान किये जायें। बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व कारदार व अन्य सदस्य ने कहा कि यदि प्रशासन व रोपवे प्रबंधक कमेटी उनकी इन शर्तों को पूरा करती है तो मंदिर प्रबंधक कमेटी को बिजली महादेव रोपवे निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है । उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि बिजली महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी की शर्तों को ध्यान में रख कर ही बिजली महादेव के लिए रोपवे का निर्माण किया जायेगा। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आशा जताई कि रोपवे निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा इससे स्थानीय लोगों विशेष कर युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

TAGGED: Kullu bijli mahadev ropeway
Chandrika May 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 7 से 20 जुलाई तक चलेगी ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा..बरसात मौसम को देखते हुए पहले करवाई जा रही यात्रा
Next Article हिमाचल प्रदेश के इस गांव में पिंडी रूप में हुई थी मां प्रकट…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डीएवी टूटू में वेद प्रचार सप्ताह पर रक्तदान शिविर, पार्षद मोनिका भारद्वाज ने किया शुभारंभ

Ago

8 अगस्त से लापता हेत राम को तलाशने की मांग, एसपी मंडी से मिले परिजन

Ago

केंद्र से मदद न मिलने के बावजूद हिमाचल की आर्थिक स्थिति संभालने में सफल रही सरकार: कांग्रेस नेता

Ago

रक्षाबंधन पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, पौधों की देखभाल का लिया वादा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?