Bilaspur, Subhash-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शक्ति पीठ श्री नैना देवी में हुई महिला हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी प्रेमिका को घूमने के बहाने हिमाचल प्रदेश के मशहूर शक्तिपीठ श्री नैना देवी लाया। इसके बाद अपने दोस्त और पिता की मदद से उसने हत्या कर शव वहीं फेंक दिया।
पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने में सफलता हासिल की। पुलिस जिला अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि डीएसपी विक्रांत की अगुवाई में श्री नैना देवी पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की और तीनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दो आरोपियों को यूपी के उन्नाव और कानपुर से तथा तीसरे को सूरत से पकड़ा गया।अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई, क्योंकि उन्होंने हत्या से पहले माता श्री नैना देवी के दरबार में दर्शन किए थे। गिरफ्तार आरोपियों में पिता, पुत्र और दोस्त शामिल हैं। अब सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।डीएसपी विक्रांत के साथ पुलिस जिला अधीक्षक संदीप धवल ने भी इस सफलता की जानकारी दी और कहा कि इस केस में पुलिस की तत्परता और तकनीकी मदद से अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली।
