बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- डीएवी स्कूल बिलासपुर के होनहार कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशु शर्मा ने नेशनल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इस होनहार ने नेशनल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
घर पहुंचने पर प्रियांशु शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने प्रियांशु शर्मा को सम्मानित किया। साथ ही भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। बता दें कि हरियाणा के सोनीपत ने इस नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाईनल मैच में प्रियांशु शर्मा ने एनसीआर दिल्ली के पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। प्रियांशु शर्मा के पिता अनिल कुमार शर्मा और माता अंजना शर्मा ने बताया कि जिला के साथ गांव का नाम भी उनके बेटे ने रोशन किया है। वहीं, रणधीर शर्मा ने प्रियांशु को अपनी निधि राशि से 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
