नाहन : देवेन्द्र कुमार- बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने बेहतरीन बजट पेश किया है मगर कांग्रेस नेताओं को यह बजट रास होता नजर नहीं आ रहा है और यही कारण है कि कांग्रेस को यह बजट अच्छा दिखाई नहीं देता है।
केंद्र का बेहतरीन बजट कांग्रेस को नहीं आ रहा रास
नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों का बजट पेश करते हुए समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है । बिन्दल कहा कि सरकार द्वारा गरीब ,किसान, बागवान आम आदमी की चिंता की गई है पर कांग्रेस उसके बावजूद बजट की आलोचना कर रही है जो समझ से परे है।
राजीव बिंदल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के समय 4 प्रतिशत ग्रोथ रेट हुआ जो इन्हें अच्छा लगता था मगर मौजूदा समय में 7 प्रतिशत ग्रोथ रेट हुआ है जो इन्हें अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। बिंदल ने कहा कि देश लगातार सामरिक दृष्टि से मजबूत हो रहा है 5 लाख 50 हजार करोड रुपए डिफेंस के ऊपर खर्च किया जा रहा है और देश के अंदर डिफेंस का सामान बनाया जा रहा है यह उसके बावजूद कांग्रेस को बजट अच्छा दिखाई नहीं देता है। बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएं कि उन्हें कौन सा बजट अच्छा दिखाई देता है क्योंकि यह भाजपा की समस्या परे है।
