सोलन : योगेश शर्मा- भाजपा अब डिजिटल की ओर एक कदम और बढ़ाने वाली है। इसको लेकर “SARAL” एप्प के माध्यम से डाटा प्रबंधन कर ऑनलाइन किया जा रहा है। एप्प से मंडल और बूथ स्तर के नेताओ से सीधा संपर्क भाजपा हाई कमान के बड़े नेता कर सकते है। इसको लेकर डाटा इकट्ठा कर ऑनलाइन करने का काम आज 2 फरवरी से शुरू किया जा चुका है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सोलन मदन ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश में आज से इस अभियान को चला रही है। इसमें बीते दिनों पन्ना प्रमुख,त्रिदेव, ग्राम केंद्र प्रमुखों का डाटा एकत्र किया गया था। अभी इसे डिजिटल किया जा रहा है, इसको लेकर “SARAL” ऐप को डाउनलोड कर लिया गया है और इसमें डाटा को ऑनलाइन चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश के बड़े नेता सीधा ऐप के माध्यम से कोई भी जानकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ से ले सकता है, किसी भी कार्यकर्ता से पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं से बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा पूरी तरह से जुट चुकी है और एप्प के माध्यम से डाटा ऑनलाइन करने का कार्य भी इसी के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 2 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाला है जिसमें एप्प के माध्यम से डेटा को ऑनलाइन किया जाएगा।
