संजु चौधरी, शिमला(TSN): सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी का मामला आजकल हिमाचल की सियासी फिजाओं में खूब गूंज रहा हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सेब की इंपॉर्टेंट ड्यूटी को लेकर जो बयान दिया उसको लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पार्टी पर पलट+वार कर रही हैं। भाजपा की तरफ से इस मुद्दे पर आज विधायक बलबीर वर्मा और चेतन बरागटा सामने आए।
चेतन बरागटा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव सचिव सहित हिमाचल कांग्रेस पार्टी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही हैं। वास्तव में ऐसा नहीं है, केंद्र ने सेब पर किसी तरह की इंपोर्ट ड्यूटी कम नहीं की हैं बल्कि अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र बरागटा के कहने पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाया गया था। WTO के नियमों के तहत अब सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती हैं।
वहीं नाले पर सेब बहाने को लेकर लगाए गए एक लाख रुपये के जुर्माने पर उन्होंने बताया की यदि सरकार जुर्माना वापिस नहीं करती है तो भाजपा एक एक रुपया एकत्रित कर जुर्माना देगी।
