राकेश,ऊना(TSN): प्रदेश में न+शे के खात्मे को लेकर पुलिस काफी मुस्तेदी से काम कर रही हैं। जगह-जगह नाके लगाकर न+शा तस्क+रों पर नकेल कसी जा रही हैं। इसी के तहत ऊना पुलिस की ओर से गगरेट में ट्रक यूनियन के पास लगाए गए नाके के दौरान एक पिकअप गाड़ी से प्रतिबंधित न+शीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने गगरेट में ट्रक यूनियन के पास पुलिस नाका लगाया था इस दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका तो उसमें से प्रति+बंधित न+शीली दवाओं की भारी खेप पकड़ने में सफलता मिली हैं।
इस दौरान पुलिस ने 28,560 नशी+ले कैप्सूल पकड़े हैं। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को भी गिर+फ्तार किया हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दवाइयों की कीमत बाज़ार में लाखों रुपए में आंकी जा रही हैं। यह न+शे का समान दो बड़े पार्सल में लाया जा रहा था फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले की जांच आरंभ कर दी गई है और इस मामले में और कौन कौन लोग शामिल हैं। उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।
