संजीव महाजन,नूरपूर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर आज मतगणना हो रही है। वहीं बात अगर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की की जाए तो इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का बढ़त बनाए हुए हैं और लगातार जीत की ओर अग्रसर है।
भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर नूरपुर में उनके समर्थकों ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनावों के रुझान जैसे जैसे सामने आ रहे हैं भाजपा प्रत्याशी को बढ़त होती दिख रही हैं। इससे उनके समर्थकों में जोश की लहर छा गई हैं।
नूरपूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का जीत की ओर अग्रसर हो चुके हैं। निक्का 18634 मतों से आगे चल रहे हैं।
निक्का के समर्थकों का कहना है कि यह उनकी मेहनत का फल की है आज नूरपुर की जनता उन्हें भारी सर्मथन देकर जीत की ओर अग्रसर कर रही हैं।
