मंडी (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। वहीं सराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 8वें राउंड में 22,001 मतों से जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 30,198 और कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम को 6,318 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होने की नौबत आ गई है। जयराम पहली बार 1998 में यहां से चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 ,2007 ,2012, 2017 में सिराज से जीत दर्ज की।
