सचिन शर्मा, मनाली: हिमाचल प्रदेश में चुनावों की घोषणा होते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार विधानसभा सीटों पर उतारने शुरू कर दिए है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी हैं वही कांग्रेस अभी भी 5 सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है, उनमें मनाली विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी विचार विर्मश चल रहा है तो वहीं मनाली विधानसभा सीट से भाजपा से लगातार तीन बार विधायक रहे गोविंद सिंह ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पुरानी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भी भरा है।
नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने अपना शक्ति प्रर्दशन भी किया । हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मनाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मनाली पंहुचे और यंहा पर आकर गोविंद सिंह ठाकुर के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की और शक्ति प्रर्दशन भी किया । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने एसडीएम कार्यालस मनाली में चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर के समक्ष नामांकन पत्र भरा । नामांकन भरने के बाद मनाली में मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि इस बार वह जीत का चौका लगाएंगे और इस बार रिवाज बदलेगा।
उन्होंने कहा कि इस बार रिवाज बदलने में मनाली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार भाजपा के प्रत्याशी जीत कर जांएगे । उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से समाप्त हो रही है और देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। अभी तक वह कई सीटों पर अपने प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई है और ना ही उनके पास कोई नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर के हालात काफी खराब है और भागमभाग मची हुई है।
