राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में नामांकन पत्र भरे जाने का दौर अपने चरम पर है । सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से शुभ दिन और शुभ समय को ध्यान में रखते हुए नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ऊना सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इस दौरान सतपाल रायजादा ने अपने समर्थकों के साथ ऊना शहर में नामांकन पत्र भरने से पहले शक्ति प्रदर्शन किया। उनका यह काफिला हमीरपुर रोड से होता हुआ मिनी सचिवालय पहुंच। इस दौरान समर्थकों में अपने नेता के लिए काफी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने रायजादा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर माहौल बनाने का भी प्रयास किया।
इस दौरान सतपाल रायजादा ने अपनी जीत का आंकड़ा बढ़ने का दावा किया और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने का भी दावा किया। उन्होंने ऊना सदर विधानसभा में पीजीआई निर्माण की सुस्त रफ्तार को लेकर बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सत्ती पर भी हमला किया । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ अग्निवीर भर्ती योजना को बड़े मुद्दे बताते हुए इन्हीं को लेकर जनता के बीच जाने का दावा किया ।
