बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जीतराम कटवाल ने कहा कि मेरे विरोध में कोई भी नेता आ जाए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि जिस क्षेत्र में आजादी के बाद भी सड़क न पहुंची, वहां पर इन पांच सालो में लोगों से घरों तक सड़कें पहुंची है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर झंडूता में चुनाव लड़ा जाएगा, चाहे जो भी मेरे विरोध या फिर सामने खड़ा हो जाए।
उन्होंने कहा कि झंडूता में सड़कों से लेकर, स्वास्थ्य व शिक्षा हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। झंडूता क्षेत्र की कोटधार जिला का सबसे पिछड़ा क्षेत्र में आता है। लेकिन इस क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा में कार्य हुआ है। जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र में बहुत बड़ा इंडस्ट्री एरिया शुरू होने वाला है। जिसका शुभारंभ चुनावों से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडूता में आकर ही कर गए हैं।
उन्होंने कहा है कि यहां पर विदेशी व बाहरी कंपनियां भी निवेश करेंगी। इसी के साथ यहां पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर बाग छल पुल भी शुरू होने जा रहा है। यह पुल झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र को सीधे फोरलेन रास्ते से जुड़ेगा।
