चम्बा:मंजूर पठान (TSN)- लोक सभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. चंबा कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार डाक्टर राजीव भारद्वाज डलहौजी विधानसभा के बनीखेत पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया.उन्होंने कहा है कि देश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की अगवाई में बनने जा रही है.
डाक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा कि चंबा जिला को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने के लिए बेहतरीन प्रयास किए जाएंगे,यहां रेलवे और हवाई सेवाओं के माध्यम से भी डलहौजी और खजियार को जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक सैलानी यहां आ सके।उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब हर काम की गारंटी.उन्होंने कहा है कि उन्हें टिकट दिया गया है और वह यहां से जीत दर्ज करेंगे.उसके बाद चंबा जिला की सबसे खूबसूरत पर्यटन नगरी डलहौजी और खजियार को रेलवे और हवाई सेवाओं के माध्यम से भी जोड़ने का प्रयास केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा, इसको लेकर मेरी प्रमुख प्राथमिकता रहने वाली है , ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक पर्यटक आ सके ।
