By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा प्रत्याशी बताएं कितनी बार जनता के समक्ष रखा विधायक निधि आवंटन का श्वेतपत्र: रामलाल ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > भाजपा प्रत्याशी बताएं कितनी बार जनता के समक्ष रखा विधायक निधि आवंटन का श्वेतपत्र: रामलाल ठाकुर
electionhimachalpolitical

भाजपा प्रत्याशी बताएं कितनी बार जनता के समक्ष रखा विधायक निधि आवंटन का श्वेतपत्र: रामलाल ठाकुर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/03 at 10:23 AM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नयनादेवी से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को कहा कि वह बताएं दो बार विधायक रहने के बावजूद कितनी बार जनता के बीच विधायक निधि के आवंटन बारे जनता के समक्ष श्वेतपत्र रखा। मैंने हर साल अपनी विधायक निधि का श्वेतपत्र जनता के समक्ष रखा है। विधायक निधि हर कहीं नहीं दी बल्कि जहां भी लोगों ने कहा वहां पर विकास कार्यों के लिए पैसा दिया गया। विकास कार्यों के लिए गांव गांव विधायक निधि का पैसा आवंटित किया है और इसका प्रत्येक साल बाद जनता को व्हाईट पेपर देता था। इसके अलावा विधायक को मिलने वाली सारी ग्रांट भी पीजीआई व शिमला आईजीएमसी में ईलाज करवाने वाले बीमारीग्रस्त लोगों को दी गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने बुधवार को टेपरा, काटल, डाबर, पोहणी, छेता, पुरबर, नाबडू और त्यामण गांवों में चुनाव प्रचार किया और चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक दो बार हलके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक बार सरकार में और एक बार विपक्ष में। बताएं कि कितनी बार उन्होंने अपनी विधायक निधि का ब्यौरा जनता के बीच रखा? उन्होंने कहा कि 1985 से विधायक और मंत्री के रूप में इस हलके का प्रतिनिधित्व किया है और नब्बे फीसदी विकास कांग्रेस की सरकारों के समय हुआ।

भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। और तो और देश के प्रधानमंत्री आए और अधूरे एम्स का उदघाटन करके चले गए। ऐसा ही 2017 के चुनाव के समय किया गया था। उन्होंने कहा कि कहलूर स्टेडियम में आए और नींव पत्थर रखकर एक रैली को संबोधित करके चले गए। जिस एम्स को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं असल में वह मनमोहन सरकार के समय स्वीकृत हुआ था।

एम्स खोलने का निर्णय तो कांग्रेस सरकार का था

रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र में सत्ता में आने के बाद श्रेय लेने के लिए एम्स दिया लेकिन उस समय एम्स को कोठीपुरा में स्थापित करने के लिए लड़ाई लड़ी गई और सौ से डेढ़ सौ लोगों का प्रतिनिधिमंडल लेकर उस समय के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे और उनसे कोठीपुरा में एम्स की स्थापना करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि सच्चाई यह है कि उस समय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एम्स को हमीरपुर में खोलना चाहते थे।

यही नहीं, उस समय की कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कौल सिंह ठाकुर मंडी और मंत्री जीएस बाली कांगड़ा में खोलना चाहते थे लेकिन हम वीरभद्र सिंह के धन्यवादी हैं जिन्होंने कोठीपुरा में स्थापित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की। ऐसे में एम्स खोलने का निर्णय तो उस समय की कांग्रेस सरकार को करना था और सरकार ने बिलासपुर के लिए किया भी। अब सवाल यह है कि 750 बैडिड एम्स अस्पताल में सौ बैड भी सही तरीके से शुरू नहीं किए जा सके हैं और मात्र दो ओटी के सहारे काम चल रहा है। मरीजों को शिमला रैफर किया जा रहा है। ऐसे में एम्स अभी तक रेफरल अस्पताल ही बना है। जनता को बड़ा अस्पताल होने का सही मायने में लाभ ही नहीं मिल पा रहा।

TAGGED: BJP candidate, MLA fund allocation, Ramlal Thakur
admin November 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा कौन होती है रिवाज बदलने वाली, जनता बदलती है रिवाज: राजेन्द्र राणा
Next Article यहां डिजिटल हुए सरकारी स्कूल, स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर ‘स्मार्ट’ होंगे बच्चे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?