By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने फिर दिया CM सुक्खू को चैलेंज…ये आरोप भी लगाए
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने फिर दिया CM सुक्खू को चैलेंज…ये आरोप भी लगाए
himachalpolitical

भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने फिर दिया CM सुक्खू को चैलेंज…ये आरोप भी लगाए

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/05/24 at 6:37 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुक्खू के धर्मशाला में दिए गए बयानों पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने पलटवार किया है।सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू झूठ की दुकान लेकर धर्मशाला में आते हैं और अनाप शनाप बयानबाजी करने लग जाते हैं। मेरे ड्राइवर के नाम पर झूठ बोलना सरासर ग़लत है। सुक्खू को चैलेंज करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि मैं उनको चैलैंज करता हूं कि इलेक्शन कमीशन को सौंपे गए मेरे हल्फनामें के अलावा कुछ भी और मेरा निकला तो मैं सब सरकार को दे दूंगा। लेकिन साथ में सीएम सुक्खू भी अगर झूठ बोल रहे हैं तो उन्हें भी अपना सब कुछ सरकार के नाम कर देना चाहिए.

सीएम पर आरोप…तलाशे आपदा में अवसर

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने आपदा में अवसर तलाशते हुए एक बड़ी छवि बनाने का प्रयास किया। 51 लाख रुपये को जीवन भर की कमाई बताकर ढोंग रचा गया। लेकिन जो SJVNL की बिल्डिंग किराये पर है और उसका किराया बढ़ावाया वो किसकी है..?? इसके आंकड़ें भी सुधीर शर्मा ने पेश किए । भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मुझे तो लगता है कि पहले मैं सुक्खू के सपने में आता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें हेलोजीनेशन हो रही है।यानी जब कोई व्यक्ति किसी एक ही व्यक्ति के बारे में सोचता रहता है तो उसे हेलोजीनेशन होने लगती है।

नादौन में सीएम का करोड़ों का घोटाला

आरोप लगाते हुए सुधीऱ शर्मा ने कहा कि सीएम के गृह क्षेत्र नादौन में जो OSD हैं अनिल वो पहले नादौन में तहसीलदार थे। उन्होंने वहां पर तीन लोग अजय कुमार, राजेंद्र सिंह राणा,प्रभात चंद के नाम पर ढाई लाख रुपये की रिजस्ट्री की और बाद में जब सुक्खू सीएम बने तो वही जमीन HRTC को 6 करोड़ 72 लाख रुपये में बेची। सुक्खू राज में ये सरेआम भ्रष्टाचार किया गया। राजीव सिंह जो सीएम सुक्खू के सगे भाई हैं उनके नाम 29 हेक्टेयर लीज खड्ड यानी सरकारी वन भूमि की कर दी गई। एक ही क्रशर नादौन में चलता रहा जिससे सिर्फ आपके भाई को फायदा हो, सीधे सीधे केंद्रीय एंजेंसियों का केस बनता है।

किस विधायक को निजी पेट्रोल पंप के लिए दी जा रही वन भूमि?

आरोप लगाते हुए सुधीर ने कहा कि धर्मशाला बस अड्डे के पास किसी कांग्रेस विधायक को फायदा दिलाने के लिए वन विभाग की भूमि पेट्रोल पंप बनाने के लिए चिट्ठी लिखी गई। अधिकारी भी साथ दे रहे और ये पंप निजी क्यों लगाने के लिए कहा गया। ये विधायक NSUI, यूथ कांग्रेस से लेकर कांग्रेस से जुड़े हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि बद्दी में तीन कंपनियों की खरीद फरोख्त पिछले 7 महीने में हो चुकी है। जिस कीमत पर ये कंपनियां खरीदी गईं उससे चार गुणा ज्यादा पर बेच दी गईं। 30 करोड़ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए सरकार के पास देने को नहीं, लेकिन पंजाब के किस नेता के 250 करोड़ माफ कर दिए गए. इन सवालों का जवाब सरकार को पब्लिक में देना चाहिए।

सुधीर ने तंज कसते हुए सुक्खू को कहा कि आज मंच पर सुक्खू कहते हैं कि मेरा गला बैठ गया, लेकिन उनके राज में जो प्रदेश का भट्ठा बैठ गया है उसका हिसाब जनता को देना होगा। उन्होंने कहा कि सीएम ने जो मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं कि मेरे ड्राइवर ने जमीनें खरीदी वो सरासर ग़लत है। जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं वह खुद धर्मशाला का एक संपन्न परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की एंजेंसियां इतनी कमजोर हैं कि उन्हें पता नहीं कि कौन सी गाड़ी किसकी है और कौन किसकी ड्राइवर है। सीएम के झूठ पर मैं एक और मानहानि करने जा रहा हूं.उन्होंने कहा कि सीएम ने ऐसे प्यादे पाल रखे हैं जिनका भी जनाधार न के बराबर है। इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था,भू माफिया , कानून व्यवस्था, बेरोजागरी के लिए सीएम सुक्खू जिम्मेदार है।

TAGGED: Shimla BJP candidate Sudhir sharma
Chandrika May 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार.. आपदा में हिमाचल से किया सौतेला व्यवहार अब मांग रहे वोट
Next Article 14 महीने सलाहकारों की मानते रहे सीएम, जाने वाली नहीं जा चुकी है सुक्खू सरकार-जयराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?