By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी नगर निगम में बीजेपी का कब्जा..वीरेंद्र भट्ट बने मेयर,माधुरी कपूर को चुना गया डिप्टी मेयर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > मंडी नगर निगम में बीजेपी का कब्जा..वीरेंद्र भट्ट बने मेयर,माधुरी कपूर को चुना गया डिप्टी मेयर
electionhimachal

मंडी नगर निगम में बीजेपी का कब्जा..वीरेंद्र भट्ट बने मेयर,माधुरी कपूर को चुना गया डिप्टी मेयर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/25 at 4:37 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- नगर निगम मंडी शहर के विकास की कमान अब वीरेंद्र भट्ट संभालेंगे। आज वीरेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से नगर निगम मंडी का नया मेयर चुना गया। वहीं माधुरी कपूर को डिप्टी मेयर चुना गया है। खास बात यह रही कि चुनाव सर्वसम्मति से हुआ और कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा।

15 में से 11 सीटें हैं भाजपा के पास, सिर्फ 4 पार्षद कांग्रेस के

15 सीटों वाली नगर निगम मंडी में 11 सीटों पर भाजपा का, तो मात्र 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। नए मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पिछले कल से ही काफी गहमागहमी चली हुई थी। मेयर पद के लिए भाजपा की तरफ से वीरेंद्र भट्ट, सुमन ठाकुर और सोमेश उपाध्याय का नाम चर्चा में था। इन सभी में से वीरेंद्र भट्ट का नाम तय हुआ। सुमन ठाकुर ने अपनी ताजपोशी न होने को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई दी और शहर के विकास के लिए काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा पद हासिल करने की होती है,लेकिन सभी को यह पद देना संभव नहीं होता। इसलिए पार्टी ने जो तय किया, उसी के तहत यह निर्णय हुआ है। उन्होंने चुटकी लेते हुए सहयोग के लिए कांग्रेस के पार्षदों का भी आभार जताया।

इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के चेयरमैन चमन कपूर भी विशेष रूप से मंडी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने एक अनुभवी व्यक्ति को शहर के विकास के लिए चुना है। वीरेंद्र भट्ट फेडरेशन के महामंत्री भी हैं और भविष्य में उन्हें फेडरेशन की तरफ से जो भी सहयोग चाहिए होगा वो शहर के विकास के लिए दिया जाएगा। वहीं, नवनिर्वाचित मेयर वीरेंद्र भट्ट ने अपनी ताजपोशी के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और पूर्ण चंद ठाकुर सहित संगठन का आभार जताया और शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

TAGGED: Mandi MC election
Chandrika November 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में उतरे गग्गल बचाओ संघर्ष समिति के लोग, आरएस बाली का पुतला जलाने का किया प्रयास
Next Article क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र जाछ में औद्यानिक एवं वानिकी शिक्षा उत्सव का आयोजन,स्कूली बच्चों ने लिया भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?