राहुल चावला, गग्गल(TSN): गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर सरकार की तरफ से लगातार बयान जारी किए जा रहे हैं क्योंकि जब गग्गल एयरपोर्ट का विस्तार होगा तो इन लोगों की बसी बसाई जिंदगी एक बार फिर उजड़ जाएगी भले ही सरकार इनका मकान बनाने के लिए जमीन मोहइया करवाएगी लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन को यह लोग खो देंगे। यही वजह हैं कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर गग्गल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को जमाना बाद में आर.एस बाली का पुतला ज+लाने का प्रयास किया गया लेकिन उससे पहले ही वहां पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और उन्होंने पुतला नहीं जलाने दिया।
जनता का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर जमकर निकल गया। स्थानीय जनता ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से मांग की है कि इस गगल एयरपोर्ट का विस्तार न किया जाए क्योंकि गागल में आबादी बहुत ज्यादा है और इस आबादी को हटाना सरकार के लिए भी कहीं ना कहीं मुश्किल कार्य सिद्ध हो सकता हैं। अपने आशियानों को बचाने के लिए संघर्ष समिति के लोगों ने आज अपनी भड़ास पुलिस पर जमकर निकल दी क्योंकि पुलिस ने जैसे ही इन लोगों के हाथों से पुतला छीना बस फिर क्या था गुस्साई जनता ने पुलिस को ही खरी खोटी सुना दी ।
महिलाओं ने भी अपने आंसू बहा दिए। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारे आशियां बने हैं, हम खेती करते हैं और खेती-बड़ी करके अपना रोजी रोटी का गुजारा करते हैं। ऐसे में पर्यटन को पंख लगाने के लिए सरकार तो बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन क्या पर्यटन को पंख सिर्फ गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण करने से ही लगेंगे। महिलाओं ने यहां तक कह दिया कि हमारे घर में ऐसे बुजुर्ग हैं जिनको अपने बिस्तर से उठाना मुश्किल हो जाता है और ऐसे में अगर गगल एयरपोर्ट एय का विस्तार होता है तो क़ई आशियाने उजड़ जाएंगे ।
